Free Online PDF Editor

Editly एक नज़र में

मुफ़्त ऑनलाइन PDF एडिटर, छह बातों में।

कीमत
100% मुफ़्त, बिना वॉटरमार्क। न साइन-अप, न लॉगिन, न सब्सक्रिप्शन। मुफ़्त अकाउंट सिर्फ़ फ़ाइल साइज़ की लिमिट बढ़ाता है।
खोलता है
PDF, Word, JPG और PNG। डिवाइस, Google Drive, Dropbox या OneDrive से, या मोबाइल कैमरे से स्कैन करके।
आप कर सकते हैं
पहले से लिखा टेक्स्ट बदलना। मूल फ़ॉन्ट में, साथ ही टेक्स्ट, फ़ोटो, सिग्नेचर, हाइलाइट और फ़ॉर्म भरना। PDF या Word में डाउनलोड।
लिमिट
हर फ़ाइल 20 MB, अकाउंट के साथ 50 MB। अकाउंट मुफ़्त है। बड़ी फ़ाइल पहले PDF कंप्रेस करें से छोटी करें।
चलता है
हर ब्राउज़र में, कुछ इंस्टॉल नहीं। Windows, Mac, Linux, iPhone, iPad और Android। पहली बार लोड होने के बाद ऑफ़लाइन भी।
प्राइवेसी
PDF आपके ब्राउज़र में ही खुलती है। टेक्स्ट में बदलाव हमारे सर्वर की मेमोरी में दोबारा बनते हैं और सेव नहीं होते। ब्राउज़र मोड में सब कुछ आपके डिवाइस पर रहता है।

How to edit a PDF, Word, or image file online with Editly?

1Upload your PDF, Word document, or image (JPG/PNG) from your device, Google Drive, or Dropbox.
2Use the toolbar to select your editing tool: add text, draw, highlight, sign, crop, annotate, or change the page background and texture.
3Navigate between pages using the panel on the right. Add, delete, or reorder pages as needed.
4Make your changes - edit text blocks, insert images, add comments, highlight content, fill forms, move elements, or apply a signature by typing, drawing, or uploading an image.
5Use Undo and Redo at any time to step through your changes.
6Click the Download button to save your edited PDF to your device. You can also export the result as Word or Image.

What can you do with Editly?

Edit Existing Text
Click any text in your PDF to edit it in place - font, size and colour are detected automatically, just like a desktop editor.
Sign PDFs
Type, draw, or upload a signature image. Place it anywhere on any page with a single click.
Fill Forms
Click on any form field and type your response - no printing required.
Highlight & Annotate
Highlight key passages, add comments, and annotate documents for review or collaboration.
Crop Pages & Elements
Crop individual pages to a custom size, or trim specific text blocks and images.
Clip Text & Images
Clip any text block or image on the page to isolate, reposition, or remove it with precision.
Move & Delete
Drag text blocks and images to reposition them, or delete unwanted elements entirely.
Add Images
Insert images directly onto any page and resize or reposition them freely.
Change Background
Set a custom page background colour or apply a grid, dot, or line texture.
Draw & Sketch
Use the pen tool to draw freehand, add shapes, or sketch annotations.
Add Page Numbers
Insert page numbers quickly with consistent formatting across the document.
Undo & Redo
Step through every change with full undo and redo support throughout your session.
Download Instantly
Export your finished PDF with one click - no account, no watermark, no waiting.

Frequently Asked Questions

क्या Editly सच में फ्री है, बिना लॉगिन और बिना वॉटरमार्क?

हाँ। आप PDF मुफ़्त में एडिट और डाउनलोड कर सकते हैं, बिना साइन-अप, बिना लॉगिन, बिना ईमेल और बिना वॉटरमार्क। कोई पेड वर्ज़न या ख़त्म होने वाला ट्रायल नहीं है। मुफ़्त अकाउंट आपकी मर्ज़ी पर है और सिर्फ़ लिमिट 20 MB से 50 MB करता है।

PDF एडिट कैसे करें? (pdf edit kaise kare)

अपनी PDF को Editly में खोलें, फ़ोन, कंप्यूटर, Google Drive, Dropbox या OneDrive से। किसी भी टेक्स्ट पर क्लिक करके उसे बदलें, या टूलबार से टेक्स्ट, फ़ोटो, सिग्नेचर, हाइलाइट या पेन चुनें। काम पूरा होने पर एडिट की हुई PDF डाउनलोड करें, चाहें तो Word फ़ाइल के रूप में भी, बिना Adobe या किसी सॉफ़्टवेयर के।

PDF में नाम, तारीख या टेक्स्ट कैसे बदलें? (pdf me name change kaise kare)

किसी लाइन या पैराग्राफ़ पर क्लिक करके टाइप करें: इस तरह नाम, तारीख, नंबर या शब्द सीधे डॉक्यूमेंट में बदल जाते हैं, और टेक्स्ट हटाया या जोड़ा भी जा सकता है। फ़ॉन्ट, साइज़ और रंग अपने-आप पहचाने जाते हैं। डिफ़ॉल्ट सर्वर मोड में Editly पुराना टेक्स्ट हटाकर उसी जगह नया टेक्स्ट लिखता है।

क्या एडिट के बाद फ़ॉन्ट वैसा ही रहता है?

हाँ, अगर PDF में वह फ़ॉन्ट मौजूद है: Editly नया टेक्स्ट डॉक्यूमेंट के अपने फ़ॉन्ट में लिखता है, इसलिए बदलाव अलग नहीं दिखता। अगर उस फ़ॉन्ट में कोई अक्षर नहीं है, तो सबसे मिलता-जुलता फ़ॉन्ट लगता है। मूल फ़ॉन्ट सर्वर मोड में रहता है; ब्राउज़र मोड में फ़ॉन्ट आपके डिवाइस पर मिलाया जाता है।

PDF में कैसे लिखें? (pdf me kaise likhe)

टूलबार से टेक्स्ट टूल चुनें, जहाँ लिखना है वहाँ क्लिक करें और टाइप करें; फ़ॉन्ट, साइज़ और रंग बदल सकते हैं। हाथ से लिखने के लिए बॉलपेन से लेकर मार्कर तक कई पेन हैं। डाउनलोड से पहले हर चीज़ को खिसकाया या हटाया जा सकता है।

PDF में हिंदी में कैसे लिखें?

PDF पर हिंदी में नाम, पता या तारीख लिखने के लिए PDF साइन करें का टेक्स्ट विकल्प इस्तेमाल करें, जो देवनागरी को पूरी तरह सपोर्ट करता है। अगर हिंदी में ज़्यादा बदलाव करने हैं, तो PDF को PDF से Word में बदलकर Word में एडिट करना आसान रहता है। ध्यान दें: Kruti Dev जैसे पुराने फ़ॉन्ट वाली PDF के अक्षर कॉपी या एडिट करने पर बिगड़ सकते हैं।

PDF फ़ॉर्म कैसे भरें? (pdf form kaise bhare)

फ़ॉर्म को Editly में खोलें: भरने वाले फ़ील्ड, और पेज पर छपे खाने व लाइनें, अपने-आप पहचाने जाते हैं। क्लिक करके टाइप करें; Enter दबाने पर अगला फ़ील्ड आता है और चेकबॉक्स पर एक क्लिक से टिक लग जाता है। स्कॉलरशिप या दूसरे ऑनलाइन फ़ॉर्म भरकर, साइन करके बिना प्रिंट किए डाउनलोड करें।

PDF में सिग्नेचर कैसे करें? (pdf me signature kaise kare)

सिग्नेचर टूल चुनें, अपना साइन बनाएँ, टाइप करें या उसकी फ़ोटो अपलोड करें, और सही जगह पर रखें। यह साधारण इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर है, DSC या Aadhaar eSign नहीं। दूसरों से ईमेल पर साइन करवाने के लिए PDF साइन करें इस्तेमाल करें।

PDF में फ़ोटो कैसे जोड़ें? (pdf me photo kaise add kare)

इमेज टूल चुनें और JPG या PNG जोड़ें, जैसे रिज़्यूमे के लिए अपनी फ़ोटो, लोगो या स्टांप। उसे कहीं भी खिसका सकते हैं, छोटा-बड़ा और क्रॉप कर सकते हैं; पारदर्शी बैकग्राउंड वाली PNG पारदर्शी ही रहती है।

PDF से टेक्स्ट कैसे हटाएं?

टेक्स्ट हटाने के लिए उस पर क्लिक करें और Word की तरह मिटा दें; फ़ोटो और दूसरी चीज़ें भी इसी तरह चुनकर हटती हैं। नाम या अकाउंट नंबर जैसी निजी जानकारी छिपाने के लिए रिडैक्ट टूल उसे फ़ाइल से हमेशा के लिए हटा देता है। इरेज़र आपकी अपनी ड्रॉइंग मिटाता है।

PDF एडिट क्यों नहीं हो रही?

आमतौर पर तीन में से कोई एक वजह होती है: PDF स्कैन की गई है, यानी असली टेक्स्ट के बिना एक फ़ोटो; वह पासवर्ड से लॉक है या एडिट पर रोक है; या आपका ऐप सिर्फ़ कमेंट करने देता है, टेक्स्ट बदलने नहीं। स्कैन के लिए पहले OCR इस्तेमाल करें, लॉक फ़ाइल के लिए PDF अनलॉक करें। Editly ख़ुद मौजूदा टेक्स्ट सीधे बदलता है।

स्कैन की गई PDF कैसे एडिट करें?

एक अतिरिक्त कदम के साथ। स्कैन की गई PDF पेज की फ़ोटो होती है: पहले OCR से उसे असली, चुनने लायक़ टेक्स्ट में बदलें, फिर नतीजे को Editly में खोलें। Word फ़ाइल चाहिए तो PDF से Word स्कैन का टेक्स्ट अपने-आप पहचान लेता है।

PDF के पेज कैसे हटाएं, जोड़ें या घुमाएं?

पेज मेन्यू से आप खाली पेज जोड़ सकते हैं, किसी पेज की कॉपी बना सकते हैं, उसे घुमा या हटा सकते हैं। पेज क्रॉप करना, पेज नंबर जोड़ना और बैकग्राउंड रंग बदलना भी संभव है। बहुत से पेजों का क्रम बदलना हो तो PDF व्यवस्थित करें इस्तेमाल करें।

PDF को Word में एडिट कैसे करें?

दो तरीक़े हैं: Editly में एडिट की गई फ़ाइल को सीधे Word फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करें, या PDF से Word से PDF को एडिट होने वाली .docx फ़ाइल में बदलें। छोटे बदलावों के लिए सीधे PDF में एडिट करना ज़्यादा तेज़ है।

मोबाइल से PDF एडिट कैसे करें? (pdf edit kaise kare mobile se)

कोई ऐप नहीं चाहिए: Android या iPhone के ब्राउज़र में Editly खोलें, टूलबार छोटी स्क्रीन के हिसाब से ढल जाता है। आप टेक्स्ट बदल सकते हैं, फ़ॉर्म भर सकते हैं, साइन कर सकते हैं और काग़ज़ के दस्तावेज़ कैमरे से सीधे Editly में स्कैन कर सकते हैं।

लैपटॉप या कंप्यूटर में PDF एडिट कैसे करें? (pdf edit kaise kare laptop me)

Windows, Mac, Linux या Chromebook के किसी भी ब्राउज़र में Editly खोलें, कोई सॉफ़्टवेयर डाउनलोड नहीं करना पड़ता। आप iHatePDF को ऐप की तरह इंस्टॉल भी कर सकते हैं; पहली बार लोड होने के बाद Editly ऑफ़लाइन भी चलता है।

क्या AI से PDF एडिट हो सकता है?

Editly एक मैनुअल एडिटर है: आपके बदले बिना डॉक्यूमेंट में कुछ नहीं बदलता, इसलिए कोई अनचाहा बदलाव नहीं होता। AI की मदद चाहिए तो PDF से चैट करें डॉक्यूमेंट के बारे में सवालों के जवाब देता है और सारांश बनाता है, और नीचे दाईं ओर मौजूद असिस्टेंट Buddy फ़ाइल कंप्रेस या Word में बदल सकता है।

क्या Editly में PDF एडिट करना सुरक्षित है?

हाँ। PDF आपके ब्राउज़र में ही खुलती और दिखती है। मौजूदा टेक्स्ट बदलने पर वह पेज एन्क्रिप्टेड कनेक्शन से हमारे सर्वर पर जाता है, मेमोरी में मूल फ़ॉन्ट के साथ दोबारा बनता है और तुरंत लौट आता है, सेव नहीं होता। Word फ़ाइलें और फ़ोटो सर्वर पर बदलकर अपने-आप डिलीट हो जाती हैं। ब्राउज़र मोड में सब कुछ आपके डिवाइस पर रहता है।

फ़ाइल साइज़ की लिमिट कितनी है?

बिना अकाउंट Editly 20 MB तक की फ़ाइल खोलता है, और मुफ़्त अकाउंट के साथ 50 MB तक। बड़ी फ़ाइल को पहले PDF कंप्रेस करें से छोटा करें या PDF विभाजित करें से हिस्सों में बाँटें।

PDF एडिट करने वाला सबसे अच्छा फ्री ऐप कौन-सा है? (pdf edit karne wala app)

अच्छा फ्री PDF एडिटर पहले से लिखा टेक्स्ट बदल सके, वॉटरमार्क न लगाए, लॉगिन न माँगे और आपकी फ़ाइलें सुरक्षित रखे। Editly ये चारों काम करता है, किसी ऐप के बिना ब्राउज़र में चलता है और फ़ॉर्म, सिग्नेचर, फ़ोटो व पेज भी संभालता है। तुलना के लिए हमारा PDF टूल्स तुलना लेख देखें।

Use other tools

Everything you need to work with PDFs - free, fast, and private.