Watermark Image
Add a text or image watermark to your photo.
इमेज वॉटरमार्क एक नज़र में
फ़ोटो पर वॉटरमार्क लगाने से पहले ज़रूरी बातें।
- कीमत
- मुफ़्त, हमारी कोई ब्रांडिंग नहीं। साइन-अप ज़रूरी नहीं। मुफ़्त अकाउंट से एक बार में 3 फ़ोटो तक।
- फ़ॉर्मैट
- JPG, PNG, WebP, HEIC, TIFF, BMP और GIF। हिंदी समेत किसी भी भाषा में टेक्स्ट, या PNG, JPG, WebP में आपका लोगो।
- नतीजा
- वॉटरमार्क वाली आपकी फ़ोटो। साइज़, रंग, opacity और घुमाव चुनें, कहीं भी खींचें या टाइल करें, JPG, PNG या WebP में सेव।
- लिमिट
- बिना अकाउंट एक बार में 1 फ़ोटो। मुफ़्त अकाउंट से 3 फ़ोटो एक साथ, कुल 100 MB।
- चलता है
- हर ब्राउज़र में, कुछ इंस्टॉल नहीं। मोबाइल, लैपटॉप, Windows, Mac और Linux।
- प्राइवेसी
- आपके डिवाइस पर ही। फ़ोटो पर वॉटरमार्क ब्राउज़र में लगता है, हमारे सर्वर पर अपलोड नहीं होती।
How to watermark an image
Why use our Watermark Image tool
Frequently asked questions
फ़ोटो पर watermark कैसे लगाएं? (photo par watermark kaise lagaye)
ऊपर फ़ोटो जोड़ें, टेक्स्ट लिखें या लोगो चुनें, लुक और जगह सेट करें और डाउनलोड करें। मुफ़्त, बिना साइन-अप, हमारी कोई ब्रांडिंग नहीं।
क्या हिंदी में watermark लिख सकते हैं?
हाँ। वॉटरमार्क आपके डिवाइस के फ़ॉन्ट से बनता है, इसलिए हिंदी या कोई भी भाषा जो आपका फ़ोन लिख सके, सब चलती है।
Instagram या बिज़नेस फ़ोटो पर logo कैसे लगाएं?
फ़ोटो वॉटरमार्क चुनें और अपना लोगो डालें; पारदर्शी बैकग्राउंड वाली PNG सबसे अच्छी लगती है। साइज़ और opacity सेट करके कोने में खींच दें।
Aadhaar या PAN की फ़ोटो पर watermark क्यों लगाएं?
Aadhaar, PAN या पासपोर्ट की फ़ोटो भेजने से पहले उस पर तिरछा For KYC only या जिस काम के लिए दी है, तारीख़ के साथ लिखें। इससे कॉपी का मक़सद साफ़ रहता है और ग़लत इस्तेमाल मुश्किल होता है।
मोबाइल में फ़ोटो पर watermark कैसे लगाएं?
इस पेज को फ़ोन के Chrome या Safari में खोलें, गैलरी से फ़ोटो जोड़ें, वॉटरमार्क सेट करें और डाउनलोड करें, कोई ऐप नहीं चाहिए।
क्या watermark पूरी फ़ोटो पर दोहरा सकते हैं?
हाँ। टाइल मोड चालू करें, वॉटरमार्क पूरी फ़ोटो पर दोहराएगा और काटकर हटाना मुश्किल होगा।
क्या एक साथ कई फ़ोटो पर watermark लगा सकते हैं?
बिना अकाउंट एक बार में एक फ़ोटो; मुफ़्त अकाउंट से 3 फ़ोटो (कुल 100 MB), हर फ़ोटो की अपनी सेटिंग के साथ: सेट करने के लिए लिस्ट में फ़ोटो पर क्लिक करें।
फ़ोटो से watermark कैसे हटाएं?
यह टूल वॉटरमार्क लगाता है, हटाता नहीं। किसी और का वॉटरमार्क लगी फ़ोटो हो तो उसके मालिक से बिना वॉटरमार्क की कॉपी माँगें।
क्या मेरी फ़ोटो सुरक्षित हैं?
हाँ। फ़ोटो आपके ब्राउज़र में, आपके डिवाइस पर ही बदली जाती हैं और हमारे सर्वर पर अपलोड नहीं होतीं। लिंक शेयर करने या क्लाउड में सेव करने पर ही फ़ाइल भेजी जाती है।