JPG to PDF
Convert images into a single PDF file.
JPG से PDF एक नज़र में
कन्वर्ट करने से पहले ज़रूरी बातें।
- कीमत
- मुफ़्त, बिना वॉटरमार्क। आम इस्तेमाल के लिए साइन-अप नहीं चाहिए। मुफ़्त अकाउंट से एक बार में 100 फ़ोटो तक।
- फ़ॉर्मैट
- JPG, PNG, HEIC और भी। JPEG, PNG, WebP, GIF, BMP, TIFF और iPhone की HEIC फ़ोटो, डिवाइस, Google Drive, Dropbox या OneDrive से।
- नतीजा
- एक PDF या अलग-अलग PDF। पेज साइज़ Original, A4 या Letter, पोर्ट्रेट या लैंडस्केप, बिना मार्जिन, छोटा या बड़ा मार्जिन।
- लिमिट
- बिना अकाउंट 20 फ़ोटो, 80 MB। हर फ़ोटो 20 MB तक। मुफ़्त अकाउंट में 100 फ़ोटो, हर एक 40 MB, कुल 100 MB।
- चलता है
- हर ब्राउज़र में, मोबाइल या लैपटॉप। iPhone, Android, Windows, Mac और Linux, कोई ऐप नहीं।
- प्राइवेसी
- ब्राउज़र में ही कन्वर्ट। आपकी फ़ोटो आपके डिवाइस पर ही PDF बनती हैं; सिर्फ़ TIFF फ़ाइलें हमारे सर्वर पर बदलकर अपने-आप डिलीट होती हैं।
How to convert JPG to PDF
Why use our JPG to PDF converter
Frequently asked questions
फ़ोटो से PDF कैसे बनाएं? (photo se pdf kaise banaye)
ऊपर अपनी फ़ोटो जोड़ें, उन्हें सही क्रम में खींचें और «PDF में बदलें» पर क्लिक करें। चाहें तो पेज साइज़, दिशा और मार्जिन चुनें, फिर PDF डाउनलोड करें, मुफ़्त, बिना वॉटरमार्क और बिना साइन-अप।
कई फ़ोटो को एक PDF में कैसे जोड़ें?
सारी फ़ोटो एक साथ अपलोड करें, थंबनेल खींचकर क्रम लगाएं और आउटपुट एक ही PDF रखें। हर फ़ोटो उसी PDF का एक पेज बन जाती है: बिना अकाउंट 20 फ़ोटो तक, मुफ़्त अकाउंट से 100 तक।
मोबाइल की गैलरी से फ़ोटो की PDF कैसे बनाएं?
इस पेज को Chrome या Safari में खोलें, अपलोड बॉक्स पर टैप करें, गैलरी से फ़ोटो चुनें और कन्वर्ट करें। iPhone की HEIC फ़ोटो सीधे चलती हैं। PDF Android में Downloads और iPhone में Files ऐप में सेव होती है।
फ़ोटो की PDF 200 KB या 100 KB में कैसे बनाएं? (photo ko pdf 200kb)
PDF का साइज़ फ़ोटो की संख्या और डिटेल पर निर्भर करता है; यहाँ सटीक साइज़ नहीं चुना जा सकता। पहले कन्वर्ट करें, फिर PDF कंप्रेस करें से छोटा करें, या फ़ोटो को पहले इमेज कंप्रेस करें से छोटा करें। सरकारी फ़ॉर्म की KB सीमा के लिए हमारी 100 KB गाइड देखें।
किन फ़ॉर्मैट की फ़ोटो से PDF बन सकती है?
JPG/JPEG, PNG, WebP, GIF, BMP, TIFF और iPhone की HEIC/HEIF फ़ोटो। फ़ॉर्मैट मिला भी सकते हैं, जैसे PNG स्क्रीनशॉट और JPG फ़ोटो एक ही PDF में।
क्या PDF में फ़ोटो की क्वालिटी कम होती है?
बहुत कम। हर फ़ोटो PDF में हाई-क्वालिटी JPEG (92%) के रूप में जाती है, और बहुत बड़ी कैमरा फ़ोटो की लंबी साइड 3,000 पिक्सल कर दी जाती है, जिससे प्रिंट और स्क्रीन पर साफ़ दिखती है और PDF हल्की रहती है।
फ़ोटो पूरा पेज कैसे भरे, बिना सफ़ेद किनारों के?
पेज साइज़ Original चुनें और मार्जिन न रखें: हर पेज बिल्कुल अपनी फ़ोटो जितना बड़ा होगा। A4 या Letter में बिना मार्जिन फ़ोटो जितनी हो सके उतनी बड़ी हो जाती है।
क्या हर फ़ोटो की अलग PDF बन सकती है?
हाँ। आउटपुट में अलग-अलग PDF चुनें: हर फ़ोटो की एक पेज वाली PDF बनेगी और सब एक ZIP फ़ाइल में डाउनलोड होंगी।
एक बार में कितनी फ़ोटो कन्वर्ट कर सकते हैं?
बिना अकाउंट 20 फ़ोटो तक, हर एक 20 MB और कुल 80 MB। मुफ़्त अकाउंट से 100 फ़ोटो तक, हर एक 40 MB और कुल 100 MB।
क्या फ़ोटो से बनी PDF एडिट हो सकती है?
नहीं, फ़ोटो PDF में इमेज की तरह जाती है, इसलिए उसका टेक्स्ट अभी चुना नहीं जा सकता। टेक्स्ट सर्च और कॉपी करने के लिए OCR इस्तेमाल करें, और एडिट होने वाले डॉक्यूमेंट के लिए PDF से Word।
क्या मेरी फ़ोटो सर्वर पर अपलोड होती हैं?
JPG, PNG, HEIC और दूसरे आम फ़ॉर्मैट के लिए नहीं: PDF आपके ब्राउज़र में ही बनती है और फ़ोटो आपके डिवाइस पर रहती हैं। सिर्फ़ TIFF फ़ोटो हमारे सर्वर पर HTTPS से बदली जाती हैं और फिर अपने-आप डिलीट हो जाती हैं।
PDF को WhatsApp पर कैसे भेजें?
कन्वर्ट करने के बाद PDF डाउनलोड करके WhatsApp में भेजें, या शेयर लिंक बनाकर WhatsApp या ईमेल पर भेजें; लिंक 35 मिनट तक चलता है। PDF को Google Drive, Dropbox या OneDrive में भी सेव कर सकते हैं।