HTML to PDF
Convert HTML files to PDF with full styling preserved.
HTML से PDF एक नज़र में
कन्वर्ट करने से पहले ज़रूरी बातें।
- कीमत
- मुफ़्त, बिना वॉटरमार्क। साइन-अप ज़रूरी नहीं। मुफ़्त अकाउंट से एक बार में 3 HTML फ़ाइलें या लिंक।
- फ़ॉर्मैट
- HTML फ़ाइल, पेस्ट किया कोड या लिंक। .html, .htm या .xhtml फ़ाइल अपलोड करें, HTML कोड पेस्ट करें या वेब पता डालें।
- नतीजा
- असली ब्राउज़र से बनी PDF। मॉडर्न CSS, वेब फ़ॉन्ट और JavaScript चलते हैं। पेज A4, 15 mm मार्जिन के साथ।
- लिमिट
- बिना अकाउंट 1 फ़ाइल, 80 MB तक। मुफ़्त अकाउंट से 3 फ़ाइलें एक साथ, हर एक 80 MB, कुल 120 MB। पेस्ट किया कोड एक-एक करके।
- चलता है
- हर ब्राउज़र में, कुछ इंस्टॉल नहीं। लैपटॉप, मोबाइल, Windows, Mac और Linux।
- प्राइवेसी
- सर्वर पर बनती है, फिर डिलीट। हर पेज अलग-थलग ब्राउज़र में खुलता है; फ़ाइलें एक घंटे में डिलीट होती हैं।
How to convert HTML to PDF
Why use our HTML to PDF converter
Frequently asked questions
HTML को PDF में कैसे बदलें? (html to pdf kaise kare)
ऊपर .html फ़ाइल अपलोड करें, या कोड पेस्ट या लिंक वाला विकल्प चुनें, और कन्वर्ट करें। आपको दिखने वाले पेज की PDF मिलेगी। मुफ़्त, बिना वॉटरमार्क, बिना साइन-अप।
क्या HTML कोड पेस्ट करके PDF बना सकते हैं?
हाँ। HTML कोड वाला मोड चुनें, style टैग के CSS समेत कोड पेस्ट करें और कन्वर्ट करें; अपने बनाए इनवॉइस, रिपोर्ट और टेम्पलेट के लिए बढ़िया।
क्या CSS, वेब फ़ॉन्ट और JavaScript चलते हैं?
हाँ। पेज Chromium (Chrome का इंजन) से बनता है, तो flexbox, grid, वेब फ़ॉन्ट और JavaScript मॉडर्न ब्राउज़र जैसे चलते हैं, और स्क्रिप्ट PDF बनने से पहले चल जाती हैं।
PDF में फ़ोटो क्यों नहीं दिख रहीं?
इंटरनेट पर पूरे https पते वाली फ़ोटो और स्टाइलशीट ठीक से लोड होती हैं। आपके कंप्यूटर के फ़ोल्डर की फ़ाइलें हमारा सर्वर नहीं देख सकता, इसलिए पूरे वेब पते इस्तेमाल करें या फ़ोटो को data URI के रूप में HTML में ही डालें।
मोबाइल में HTML से PDF कैसे बनाएं?
इस पेज को फ़ोन के Chrome या Safari में खोलें, फ़ाइल अपलोड करें या कोड पेस्ट करें और कन्वर्ट करें, कोई ऐप नहीं चाहिए।
PDF का पेज साइज़ क्या होता है?
HTML फ़ाइल और पेस्ट किया कोड A4 पेज पर 15 mm मार्जिन के साथ बनता है। लंबा कंटेंट ज़रूरत भर पेज में बँट जाता है; page-break-before जैसे CSS से पेज कहाँ टूटे यह तय करें।
क्या वेबसाइट का लिंक PDF में बदल सकते हैं?
हाँ, URL मोड से। वेब पेज के लिए अलग टूल वेबपेज से PDF भी है, जिसमें ज़्यादा पेज साइज़ हैं।
क्या मेरी फ़ाइलें सुरक्षित हैं?
हाँ। फ़ाइलें HTTPS से एन्क्रिप्ट होकर जाती हैं, सर्वर पर अलग-थलग ब्राउज़र में बनती हैं और एक घंटे के अंदर अपने-आप डिलीट हो जाती हैं। न किसी से शेयर होती हैं, न AI ट्रेनिंग में लगती हैं।