QR Code Generator & Barcode Generator
Generate professional codes instantly
QR और बारकोड जनरेटर एक नज़र में
बनाने से पहले ज़रूरी बातें।
- कीमत
- मुफ़्त, बिना साइन-अप। जितने चाहें उतने कोड बनाएँ, बिना वॉटरमार्क।
- कंटेंट
- कोई भी लिंक या टेक्स्ट। QR कोड और 11 तरह के बारकोड: Code 128, Code 39, EAN-13, EAN-8, EAN-5, UPC-A, ITF-14, ISBN, Codabar, MSI Plessey और Pharmacode।
- नतीजा
- प्रिंट के लिए तैयार JPG या PDF। अपने रंग और साइज़, चौकोर, गोल या डॉट स्टाइल, और बीच में लोगो (वैकल्पिक)।
- वैधता
- स्टैटिक कोड, कभी एक्सपायर नहीं। कंटेंट कोड के अंदर ही होता है, जब तक लिंक या टेक्स्ट सही है तब तक चलता है।
- चलता है
- हर ब्राउज़र में, ऑफ़लाइन भी। मोबाइल, लैपटॉप, Windows, Mac और Linux।
- प्राइवेसी
- आपके ब्राउज़र में बनता है। जो आप लिखते हैं वह अपलोड नहीं होता; शेयर या सेव किए बिना कुछ डिवाइस से बाहर नहीं जाता।
How to generate QR codes and barcodes online for free?
Why choose our QR and barcode generator?
Frequently Asked Questions
QR code कैसे बनाएं? (qr code kaise banaye)
ऊपर लिंक या टेक्स्ट लिखें या पेस्ट करें, चाहें तो रंग और साइज़ बदलें, और कोड JPG या PDF में डाउनलोड करें। मुफ़्त, बिना साइन-अप, बिना वॉटरमार्क।
क्या यह QR code कभी एक्सपायर होगा?
नहीं। ये स्टैटिक QR कोड हैं: लिंक या टेक्स्ट कोड के अंदर ही रहता है, हमारे सर्वर पर नहीं, इसलिए कभी एक्सपायर नहीं होते। बस प्रिंट होने के बाद लिंक बदला नहीं जा सकता, इसलिए प्रिंट से पहले लिंक जाँच लें।
Location (Google Maps) का QR code कैसे बनाएं?
Google Maps में जगह का शेयर लिंक कॉपी करें, यहाँ पेस्ट करें और कोड बनाएँ। स्कैन करते ही नक्शे में वह जगह खुल जाती है।
WhatsApp का QR code कैसे बनाएं?
https://wa.me/ के बाद देश कोड सहित मोबाइल नंबर लिखें, जैसे भारत के लिए 91, उसे यहाँ पेस्ट करें और कोड बनाएँ।
फ़ोटो या PDF का QR code कैसे बनाएं?
फ़ोटो या PDF को Google Drive जैसी जगह पर रखें, लिंक शेयरिंग चालू करें और उस लिंक का QR कोड बनाएँ। हमारे शेयर लिंक 35 मिनट में ख़त्म हो जाते हैं, इसलिए प्रिंट होने वाले कोड के लिए ठीक नहीं।
क्या UPI पेमेंट वाला QR code यहाँ बना सकते हैं?
UPI और बैंक के पेमेंट QR का अपना ख़ास फ़ॉर्मैट होता है, इसलिए उसे अपने बैंक या UPI ऐप से बनाएँ। सिर्फ़ खाता नंबर लिखकर बना QR कोड पेमेंट के लिए काम नहीं करेगा।
क्या QR code में लोगो लगा सकते हैं?
हाँ। अपना लोगो अपलोड करें, क्रॉप और ज़ूम करें, वह कोड के बीच में दिखेगा। लोगो के साथ भी स्कैन हो, इसके लिए error correction अपने-आप बढ़ जाता है।
MS Word में QR code कैसे डालें?
कोड को JPG में डाउनलोड करके Word में Insert > Pictures से डालें, या प्रिंट के लिए PDF लें। कोड के चारों ओर थोड़ा सफ़ेद हिस्सा छोड़ें ताकि आसानी से स्कैन हो।
प्रोडक्ट का barcode कैसे बनाएं?
टाइप चुनें, जैसे EAN-13 या Code 128, नंबर डालें और डाउनलोड करें। दुकानों या ऑनलाइन बेचने के लिए आधिकारिक नंबर आमतौर पर GS1 से लेने होते हैं; यह टूल आपके डाले नंबर का बारकोड बनाता है।
क्या मेरा डेटा सुरक्षित है?
हाँ। कोड आपके ब्राउज़र में बनते हैं और ऑफ़लाइन भी चलते हैं; आप जो लिखते हैं वह हमें नहीं भेजा जाता। सिर्फ़ लिंक शेयर करने या Google Drive में सेव करने पर फ़ोटो अपलोड होती है।
Curious how QR codes and barcodes differ, and which format to pick? Read our full guide: Free QR Code and Barcode Generator (2026).
Use other tools
Everything you need to work with PDFs - free, fast, and private.